मंदसौर। जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिले में तैयारियों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में ग्रामीण चार्ज स्तर के अधिकारियों के लिए 24 से 26 मार्च 2026 तक जिला स्तर पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला प्रभारी अभिषेक ठाकुर ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों, प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी देना था। प्रशिक्षण में भानपुरा, मल्हारगढ़, गरोठ, शामगढ़, सीतामऊ तहसीलों के अधिकारी तथा नगरपालिका मंदसौर के चार्ज अधिकारी शामिल हुए।
प्रशिक्षण के दौरान डेटा संकलन, समन्वय, डिजिटल प्रणाली के उपयोग एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया। अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसमें सटीकता और सतर्कता आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया तथा प्रशासन ने आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।