नीमच। नवरात्रि के पावन अवसर पर महिला समन्वय शाखा द्वारा मारुति नंदन बालाजी मंदिर के पीछे स्थित बस्ती में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजिका लक्ष्मी प्रेमाणी ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि के अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस पूजन से मां दुर्गा प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
इस अवसर पर मातृशक्ति ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक कन्याओं का पूजन किया तथा उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में हिना गोविंदानी, सुमन शर्मा, ज्योति खंडेलवाल, कीर्ति श्रीवास्तव, श्यामा चौहान सहित कई महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन भी लक्ष्मी प्रेमाणी ने किया।