BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2026, 12:48 pm
KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर खोर एवं जावद में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई, चार फर्माे का निरीक्षण कर लिए नमूने, अब रिपोर्ट का इंतजार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा नीमच की टीम ने खोर एवं जावद में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर, नमूने लिए और खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किए है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा ने बताया, कि टीम ने गुरूवार को फर्म मयंक इंटरप्राइजेज विक्रम सीमेंट फैक्ट्री कैंटीन खोर का आकस्मिक निरीक्षण कर, खाद्य पदार्थ धनिया, विभिन्न दालों के 4 के नमूने जांच हेतु लिए है। मौके पर पर्याप्त साफ, सफाई नहीं होने, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया है। फर्म महालक्ष्मी किराना एवं जनरल स्टोर खोर विक्रम नगर का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ चवला, हरामूंग, राजमा, काबुली चना के कुल 4 नमूने लिए गए।

फर्म मुकेश नमकीन जवाद का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ नमकीन का  नमूना लिया गया। मौके पर पर्याप्त साफ सफाई नहीं होने, मेडिकल प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है। फर्म महेश किराना स्टोर जावद का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ चवला, बेसन, हरामुंग, पोहा के 4 नमूने लिए गए है।

समस्त खाद्य कार्यकर्ताओं को मौके पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 एवं नियमों का पालन करने निर्देश दिए है। यह कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी एवं यशवंत कुमार शर्मा ने की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE