नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा शहर में चल रहे विकास कार्यों के तहत वार्ड क्रमांक 11 में कलेक्टर चौराहा से बोहरा कॉलोनी गेट तक डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य की लागत 20 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने पार्षद भरत सिंह अहीर एवं नपा अमले के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने बेहतर सड़क निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए।
श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि शहर में सड़क चौड़ीकरण, सीसी रोड निर्माण, डामरीकरण एवं बगीचों के विकास सहित विभिन्न कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। वार्ड-11 में हो रहा यह डामरीकरण क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा।
इस अवसर पर नपा इंजीनियर दीपक मुवेल, लोक निर्माण विभाग के अर्जुन सिंह राठौर, रवि भंडारी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।