चित्तौड़गढ़। जिले के महाराज की नेतावल के निकट पाचली में मगरी पर स्थित श्री नाकोड़ा देवनारायण जी देव स्थल पर चैत्र नवरात्रि महोत्सव हवन, अनुष्ठान व कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ। देवस्थल पर प्रतिदिन अनुष्ठान व चौकी मैं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। जिला मुख्यालय से करीब 28 कि मी दूरी पर नेतावल के निकटवर्ती पाचली में प्राचीन, चमत्कारिक श्री नाकोड़ा देवनारायण जी मंदिर स्थित है।
उल्लेखनीय है कि श्री नाकोड़ा देवनारायण जी धर्म स्थल पर आधे तेल और आधे पानी से अखंड ज्योत निरंतर प्रज्वलित रहती है। अति प्राचीन एवं चमत्कारिक धर्म स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वर्ष भर आवागमन रहता है। मान्यता है कि श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है। भोपाजी हेमराज गुर्जर ने बताया कि नवरात्रि में नियमित धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लाभ लिया।