मंदसौर। जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर परिषद नारायणगढ़ एवं मल्हारगढ़ द्वारा स्वच्छता एवं जल संरक्षण को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
नगर परिषद नारायणगढ़ द्वारा अभियान के तहत वार्डों, बस्तियों एवं मोहल्लों सहित मुंदेड़ी रोड और मल्हारगढ़ रोड पर नालों की साफ-सफाई कराई गई। इस दौरान जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।
इसी क्रम में नगर परिषद मल्हारगढ़ के वार्ड क्रमांक 11 स्थित गांधी चौक पर जनसहयोग से स्थापित वाटर कूलर का विधिवत शुभारंभ किया गया। साथ ही आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया।
अभियान के माध्यम से नागरिकों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया गया।