BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2026, 7:43 pm
KHABAR : ई-विकास व ई-टोकन प्रणाली पर प्रशिक्षण आयोजित, कलेक्टर प्रीति यादव के मार्गदर्शन में उर्वरक वितरण को पारदर्शी बनाने पर जोर, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। कलेक्टर प्रीति यादव के मार्गदर्शन में उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सुसनेर व नलखेड़ा में विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम आजीविका भवन में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के मैदानी अमले ने भाग लिया।

उपसंचालक कृषि विजय चौरसिया ने बताया कि किसानों को सरल एवं पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए एग्री स्टेक पोर्टल पर शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण में ई-विकास प्रणाली, ई-टोकन व्यवस्था तथा नशा मुक्ति भारत अभियान पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। साथ ही किसानों को नरवाई न जलाने, अवशेष प्रबंधन एवं आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में चना व मसूर उपार्जन की गुणवत्ता आधारित खरीदी प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों का मैदानी अमला उपस्थित रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE