आगर मालवा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 28 मार्च को नवीन सामुदायिक भवन, कंपनी गार्डन आगर मालवा में प्रातः 10.30 बजे से वृहद विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर का उद्देश्य आमजन को विधिक जानकारी प्रदान करना एवं शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने-अपने विभागों की योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही बैनर, फ्लेक्स एवं पेम्पलेट्स के माध्यम से भी जानकारी दी जाएगी।