सनावद। रामनवमी के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा सनावद बस स्टैंड से भव्य ऐतिहासिक जुलूस का आयोजन निकला। जुलूस के पूर्व बस स्टैंड पर हिंदू धर्म सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें पूज्य साध्वी साक्षी चेतना दीदी व ज्योति प्रिया दीदी ने संबोधित कर सकल हिंदू समाज से एकजुट होकर रहने का आह्वान किया।
जुलूस में ढोल ताशे नगाड़े के साथ-साथ गौमाता व भगवान श्री राम जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। जय श्री राम के नारों से चारों ओर का वातावरण भक्ति में हो गया। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से मुस्तैद नजर आया। जुलूस का जगह-जगह सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं के द्वारा पुष्प वर्षा व स्वल्पाहार से स्वागत किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में सकल हिंदू समाज मौजूद था।