सीतामऊ। मंदसौर रोड स्थित भेरू सेठ की दुकान के पास शनिवार देर रात मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।
करीब रात 2 बजे रेस्क्यू टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर गांधीसागर क्षेत्र में छोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से सीतामऊ तालाब में भी मगरमच्छ दिखाई दे रहा था। संभावना है कि वही मगरमच्छ रात के समय तालाब से बाहर आ गया हो।