नीमच। जनसहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत शनिवार को ग्वालटोली तालाब पर स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा सहित जनप्रतिनिधि और नागरिकों ने भाग लिया।
श्रमदान के दौरान तालाब परिसर की साफ-सफाई कर कचरा एकत्रित किया गया, जिसे ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचाया गया। इस पहल से तालाब का स्वरूप बदलता नजर आने लगा है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एडीएम बी.एस. कलेश, एसडीएम संजीव साहू, डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पार्षदगण एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर ने तालाब के सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण कार्य का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।