BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2026, 11:57 am
KHABAR : ग्राम रोजाना में राम जानकी मंदिर में महायज्ञ एवं भव्य महाआरती का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग, पढे़ प्रदीप पाटीदार की खबर 

Share On:-

जावरा। ग्राम रोजाना स्थित राम जानकी मंदिर (उगमनी गली) में 23 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक भव्य महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

 

यज्ञाचार्य पंडित ओमप्रकाश जी शर्मा द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ सम्पन्न कराया गया। यज्ञ के समापन अवसर पर ढोल-ताशों के साथ भव्य महाआरती आयोजित की गई, जिसमें अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।


महाआरती के दौरान पूरा वातावरण “जय श्री राम” और “जय श्री राम जानकी जी” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भक्ति में लीन दिखाई दिए।


मंदिर परिसर में वर्तमान में भव्य मंदिर निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य भी चल रहा है। वर्षों पुराने इस आस्था केंद्र को नया स्वरूप मिलते देख ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे गांव में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE