मंदसौर। महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) वर्ष 2023 परीक्षा के अंतर्गत अपात्र घोषित अभ्यर्थियों के लिए पुनः परीक्षण आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षण 6 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक (अवकाश दिवसों को छोड़कर) किया जाएगा।
अपर संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पुनः परीक्षण विभिन्न संस्थानों में आयोजित होगा, जिनमें संचालनालय जयप्रकाश चिकित्सालय भोपाल, चिकित्सा शिक्षा विभाग सतपुड़ा भवन भोपाल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल तथा मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ कॉर्पाेरेशन लिमिटेड भोपाल शामिल हैं।
संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होकर अपना परीक्षण अनिवार्य रूप से कराना होगा।