BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2026, 3:16 pm
KHABAR : हनुमान जयंती पर मेले के लिए प्रशासन अलर्ट, 500 से ज्यादा वॉलंटियर्स किए जाएंगे तैनात, हेड काउंटिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हनुमान टेकरी पर आयोजित होने वाले मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। टेकरी ट्रस्ट सहित जिला प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुटा है। इसी क्रम में आज कलेक्टर, एसपी सहित टेकरी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने टेकरी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, एसपी हितिका वसल सहित अधिकारियों ने लगभग डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर मेला स्थल एवं पहुंच मार्गों का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था, कंट्रोल रूम की स्थापना, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


हेड काउंट से होगी गिनती
मंदिर ट्रस्ट समिति ने बताया कि एक दिवसीय इस मेले में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिसके मद्देनजर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आकलन करने के लिए ष्हेड काउंटष् सिस्टम लागू किया जाए। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे इस प्रकार लगाए जाएंगे कि उनकी पहचान स्पष्ट रूप से हो सके। साथ ही एक केंद्रीय कंट्रोल रूम स्थापित कर सभी गतिविधियों की सतत निगरानी की जाएगी।


500 से ज्यादा वालंटियर्स तैनात रहेंगे
मेले के सुचारू संचालन के लिए कम से कम 500 वालंटियर्स तैनात किए जाएंगे। सभी वालंटियर्स को पहचान के लिए बैच, सीटी, टोपी के साथ उनकी सूची कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराई जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक यातायात मार्ग चिन्हित किए गए हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग को बूढ़े बालाजी से टेकरी तक सड़क मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं।


विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। साथ ही मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण और खुली वायरिंग पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मेले के दौरान चिकित्सा टीम, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग को भी मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए गए हैं।


कलेक्टर ने कहा कि हनुमान जयंती आस्था और विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसे सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। आज निरीक्षणक के दौरान अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, एसडीएम शिवानी पाण्‍डे, डिप्‍टी कलेक्‍ट और सीएमओ मंजुषा खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मान सिंह ठाकुर, तहसीलदार गुना जीएस बैरवा सहित पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी और अन्‍य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE