BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2026, 3:51 pm
KHABAR : एमपी में महावीर जयंती पर सरकारी छुट्‌टी को लेकर सस्पेंस, विधायकों की मांग 30 मार्च को अवकाश हो, मंथन में जुटी सरकार, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में महावीर जयंती के अवकाश को लेकर सस्पेंस है। बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 31 मार्च की जगह 30 मार्च को सरकारी छुट्‌टी घोषित करने की मांग की है। उधर, सरकार के पास कुछ ऐसे भी सुझाव आए हैं कि शासकीय अवकाश को यथावत 31 मार्च को ही रखा जाए। अब सरकार विचार-मंथन में जुटी हुई है। मुख्य सचिव कार्यालय ने इस मामले में और सुझाव ले रहा है।


पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र बृजेंद्र सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में महावीर जयंती के सरकारी अवकाश की तिथि में संशोधन करने का आग्रह किया है। विधायक ने मांग की है कि प्रदेश में 31 मार्च 2026 के स्थान पर 30 मार्च 2026 को शासकीय अवकाश घोषित किया जाए। कांग्रेस विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि जैन धर्म की धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार, भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक इस वर्ष 30 मार्च को मनाया जाएगा।


राजपत्र में संशोधन की मांग, हाईकोर्ट का दिया हवाला
विधायक ने बताया कि मध्य प्रदेश राजपत्र (असाधारण) के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्तमान में 31 मार्च (मंगलवार) को छुट्टी घोषित की है, जिसे जनभावनाओं और धार्मिक मान्यताओं को देखते हुए बदलने की आवश्यकता है।


पत्र में यह भी तर्क दिया है कि जबलपुर हाईकोर्ट ने भी अपनी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए 30 मार्च को ही अवकाश घोषित किया है। विधायक ने पूर्व में होली के पर्व पर शासन द्वारा किए गए संशोधनों का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री से इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है।


बंडा से भाजपा विधायक ने भी लिखा लेटर
बंडा (सागर) विधायक वीरेंद्र सिंह लम्बरदार ने शासन को पत्र लिखकर आगामी 31 मार्च 2026 के स्थान पर 30 मार्च 2026 को शासकीय अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है। विधायक का तर्क है कि जैन धर्म की मान्यताओं और पंचांग के अनुसार भगवान महावीर का जन्म कल्याणक देशभर में 30 मार्च (सोमवार) को मनाया जाएगा।


ऐसे में 31 मार्च को सरकारी छुट्टी का कोई औचित्य नहीं रह जाता। पत्र में जनभावनाओं और धार्मिक रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए इसे श्आंशिक संशोधनश् की श्रेणी में रखने की बात कही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE