नीमच। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 28 मार्च को नीमच पुलिस द्वारा जिला स्तरीय साइक्लोथोन रैली का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में आयोजित किया गया। रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें उन्होंने स्वयं भी सहभागिता की।
निर्धारित मार्ग से निकली रैली-
साइक्लोथोन रैली का प्रारंभ सीआरपीएफ नीमच के सरदार वल्लभभाई पटेल गेट से हुआ। यह रैली चौपड़ा चौराहा, विजय टाकीज चौराहा, कमल चौक एवं फव्वारा चौक होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम नीमच पर समाप्त हुई।
स्वास्थ्य और राष्ट्रीय एकता का संदेश-
इस साइक्लोथोन का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश देना रहा।
पुलिस अधिकारियों की सहभागिता-
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा, सूबेदार सुरेश सिसोदिया, रीडर-टू-एसपी उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह गौड़ सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।