प्रतापगढ़। कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने शनिवार को अपने अंबामाता स्थित निवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और मंत्री से सीधे संवाद किया।
ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली आपूर्ति, सड़क निर्माण, राजस्व संबंधी प्रकरण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित कई जनसमस्याएं मंत्री के सामने रखीं। मंत्री हेमंत मीणा ने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जनता को अनावश्यक परेशानी न हो।
इस जनसुनवाई में कई जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। लोगों ने अपनी समस्याओं का समाधान होते देख संतोष व्यक्त किया और मंत्री का आभार जताया।
कैबिनेट मंत्री की इस पहल से आमजन को राहत मिली है। इसे प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।