रतलाम। सिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागर ने बताया कि 29 मार्च, रविवार को जिला चिकित्सालय रतलाम में निशुल्क कैंसर जांच, उपचार एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर कक्ष क्रमांक 15 में प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पेंढ़ारकर, राज्य कैंसर नोडल अधिकारी डॉ. सी.एम. त्रिपाठी तथा जिला नोडल अधिकारी डॉ. गोपाल यादव द्वारा जांच, उपचार एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
आमजन से अपील की गई है कि वे शिविर में उपस्थित होकर निशुल्क जांच एवं परामर्श सेवाओं का लाभ उठाएं।