उज्जैन। मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण अंतर्गत जिले में मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना के तहत विभिन्न मार्गों के निर्माण के लिए प्राथमिकता सूची का अनुमोदन जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक में विगत दिवस किया गया।
बैठक में उज्जैन जिले की छह विधानसभाओं के अंतर्गत आने वाले मजरा-टोला मार्गों को शामिल करते हुए सूची को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके तहत बड़नगर विधानसभा में 6 मार्ग, घट्टिया विधानसभा में 25 मार्ग, नागदा-खाचरौद विधानसभा में 22 मार्ग, महिदपुर विधानसभा में 14 मार्ग, तराना विधानसभा में 7 मार्ग तथा उज्जैन दक्षिण विधानसभा में 4 मार्गों के निर्माण कार्य के लिए प्राथमिकता तय की गई।
इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा में सुधार होगा तथा विकास को गति मिलेगी।