BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2026, 6:45 pm
BIG NEWS : जावद में चार दिवसीय कृषि प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, 16 राज्यों के किसान जुटे, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की कार्यक्रम में शिरकत, बोले- रसायन मुक्त खेती अपनाएं, स्वस्थ समाज बनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जावद में कृषि उपज मंडी परिसर में जहर मुक्त एवं जीरो बजट प्राकृतिक खेती पर आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शनिवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। शिविर में देश के 16 राज्यों से आए किसान जीरो बजट खेती के गुर सीख रहे हैं।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में किसानों से रसायन मुक्त एवं जीरो बजट खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे न केवल उत्पादन लागत कम होगी, बल्कि भावी पीढ़ी के लिए स्वस्थ समाज का निर्माण भी संभव होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे किसानों को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों को मानवता के लिए हानिकारक बताया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पद्मश्री सुभाष पालेकर ने किसानों को जीरो बजट प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फसलों के लिए रासायनिक खाद और कीटनाशकों की आवश्यकता नहीं होती है तथा देशी बीजों के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तार से बताया।

जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि समय के साथ खेती का स्वरूप बदल रहा है और जावद क्षेत्र कृषि एवं तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि यहां 16 विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई है तथा क्षेत्र के विद्यार्थी एआई आधारित कृषि तकनीकों का भी अध्ययन कर रहे हैं।

नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने अपने संबोधन में गांधीसागर से प्रेशरयुक्त सिंचाई योजना की स्वीकृति की जानकारी देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के हर खेत तक पानी पहुंचेगा और किसानों की समृद्धि बढ़ेगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश पाटीदार ने किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, नपा अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, पूर्व सांसद सुभाष जी, पूर्व विधायक कैलाश जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE