BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2026, 6:57 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में 568 करोड़ रुपये से होंगे पेयजल कार्य, विधायक आक्या ने कहा- विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड, गांव व ढाणी तक जल्द पहुचेगा चंबल का पानी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के प्रयासों से चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन चम्बल परियोजना में 525.91 करोड़ रुपये एवं अमृत 2.0 योजना के तहत चित्तौड़गढ़ शहर में 42.36 करोड़ सहित कुल 568 करोड़ 27 लाख रुपये व्यय किये जायेगे।
विधायक आक्या ने बताया कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार के गठन के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांशी हर घर नल योजना के तहत जल जीवन मिशन-2 बी पर तेजी से कार्य प्रारंभ हुआ जिसके अन्तर्गत चम्बल परियोजना में तकनीकी निविदा जारी की गई, जिसमें चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में शुद्ध एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति के लिए 525.91 करोड़ रुपये के कार्य किये जायेगें। योजना के तहत चित्तौड़गढ़ ब्लॉक के 207 राजस्व ग्रामों के लिए सेमलपुरा, बस्सी, पालछा, घटियावली, पाण्डोली, सामरी, जालमपुरा में सात नये पम्प हाउस व तीस नये उच्च जलाशय (ओवरहेड टंकी) एवं भदेसर ब्लॉक के 45 राजस्व ग्रामों के लिए कन्नोज में नया पम्प हाउस तथा सात उच्च जलाशय ( ओवरहेड टंकी) का निर्माण किया जायेगा। योजना के अन्तर्गत 16 लाख 71 हजार 404 मीटर नवीन डीआई पाईप लाइन एवं 9 लाख 29 हजार 972 मीटर नवीन एचडीपीई पाईप लाईन डाली जायेगी। इन उच्च जलाशयों में उच्च क्षमता के 65 मोटर पम्प एवं 16 बुस्टर पम्प भी स्थापित किये जायेगे।
विधायक आक्या के अनुसार अमृत 2.0 योजना में चित्तौड़गढ़ शहरी क्षेत्र की जनता को शुद्ध एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध करवाने के क्रम में 42.36 करोड़ रुपये व्यय किये जायेगे इसके तहत शहरी क्षेत्र की लगभग 1.65 लाख आबादी के लिए कीर्तिनगर, रामदेवजी का चंदेरिया, भोईखेडा, अहिंसा नगर, घटियावली रोड, रोलाहेडा रोड, सेगवा रोड़ व खमेसरा नगर में आठ नयी  ओवरहेड टंकिया तथा पाडनपोल में एक पेयजल शुद्धिकरण प्लांट एवं भेरडा खदान, शास्त्रीनगर, भोईखेडा, सेमलपुरा, पाडनपोल, व सेंती में छह नये पंप हाउस स्थापित किये जा रहे है। परियोजना के तहत 18 हजार 229 मीटर नवीन जलापूर्ति पाईप लाईन एवं 67 हजार 28 मीटर नवीन वितरण पाईप लाईन डाली जा रही है जिससे 8500 नये कनेक्शन देने के साथ ही 16 हजार मीटर पाईप लाईन को बदला जा रहा है।
विधायक आक्या के अनुसार इस योजना से चित्तौड़गढ़ शहर के किला क्षेत्र, बुन्दी रोड़, नाडोलिया, बाहेतियों की गली, बलाईयों की कुई, लौहार मोहल्ला, हिन्दु छीपा मोहल्ला, गांधीनगर सेक्टर 2 व 4, मोहर मंगरी, घटियावली रोड़, चामटी खेडा, खमेसरा नगर, नगर पालिका कॉलोनी, भोईखेडा, संगम रोड़, हडमाला कच्ची बस्ती, रोलाहेडा रोड़, रामदेवजी का चंदेरिया, कुम्हार मोहल्ला, मिरासी मोहल्ला, शास्त्रीनगर, मीरानगर, कबीर कॉलोनी, सिंचाई नगर, सेगवा रोड़, ब्रम्हपुरी, रामनगर कच्ची बस्ती, सेंती, महेशपुरम, निम्बाहेडा रोड, अहिंसा नगर, मिठारामजी का खेडा एवं पुराना कुम्भानगर क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा।
विधायक आक्या ने बताया कि अमृत जल 2.0 केन्द्र सरकार की योजना है जिसमें 90 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार वं 10 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जा रही है तथा सम्पूर्ण कार्य राजस्थान की भजन लाल सरकार द्वारा किया जा रहा है। जल जीवन मिशन योजना भी केन्द्र एवं राज्य सरकार की साझेदारी योजना है जिसको धरातल पर लाने का कार्य भजन लाल सरकार बनने के बाद सांसद सी.पी. जोशी एवं विधायक आक्या के संयुक्त प्रयासों से किया गया है।
विधायक आक्या ने कहा की कांग्रेस के कतिपय नेताओं द्वारा जनता में भ्रांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है इनके द्वारा इस संबंध में थोथी घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE