BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2026, 7:02 pm
KHABAR : संभागायुक्त का सख्त रुख, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश, धीमी रफ्तार पर कार्रवाई, 5 लाख की पेनल्टी से एजेंसी पर शिकंजा, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 महापर्व को दृष्टिगत रखते हुए अधोसंरचना विकास के कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के लिए संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य में देरी पाए जाने पर संभागायुक्त ने संबंधित निर्माण एजेंसी पर 5 लाख रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश भी दिए।

संभागायुक्त आशीष सिंह एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सिंहस्थ 2028 के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खजूरवाली मस्जिद से के.डी. गेट तक पैदल भ्रमण कर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गति बढ़ाने और सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके अलावा श्री रणजीत हनुमान मंदिर से सिंहस्थ बायपास होते हुए गोंसा तक 2.1 किलोमीटर लंबे चार लेन सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। कार्य की धीमी प्रगति पर नारायण प्रसाद फूलचंद मिश्रा फर्म पर 5 लाख रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जूना सोमवारिया क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण एवं ब्रिज निर्माण कार्य का भी जायजा लिया गया। वहीं भूखी माता मंदिर के समीप निर्माणाधीन ब्रिज का अवलोकन कर संबंधित विभाग एवं एजेंसी को कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE