रतलाम। जिले में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक रविवार को पावर हाउस रोड स्थित सब्जी मंडी (सैलाना बस स्टैंड) में जैविक हाट का आयोजन किया जा रहा है।
परियोजना संचालक आत्मा, निर्भय सिंह नर्गेश ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 29 मार्च (रविवार) को आयोजित जैविक हाट में किसान अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों के साथ उपस्थित रहेंगे। हाट का शुभारंभ प्रातः 8.00 बजे से होगा, जहां नागरिक ताजे एवं शुद्ध उत्पादों की खरीदारी कर सकेंगे।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का लाभ उठाएं और किसानों को प्रोत्साहित करें।