रतलाम। जिले की ग्रामीण युवतियों एवं महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। आरसेटी (RSETI) वीरियाखेड़ी, जुलवानिया रोड, रतलाम में 1 अप्रैल 2026 से 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं एवं युवतियों के लिए 30 दिवसीय निःशुल्क सिलाई (टेलरिंग) प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण हेतु पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को चाय, नाश्ता, भोजन एवं आवास की निःशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही, प्रशिक्षित एवं प्रमाणित ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा और यूनिफॉर्म भी संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रतिभागियों को स्वरोजगार के लिए ऋण आवेदन की सुविधा भी संस्था द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें।
पंजीयन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षणिक अंकसूची, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी एवं चार पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक होंगे।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 8085607511, 9691614861, 7869474364, 9004644921 एवं 6266039749 पर संपर्क किया जा सकता है।