मंदसौर। जिला होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ (SDERF) इकाई के जवानों के लिए होमगार्ड कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनुयोग अस्पताल के संचालक डॉ. योगेंद्र कोठारी एवं उनकी टीम ने मानसेवी सेवाएं देते हुए जवानों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
शिविर में होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों के साथ-साथ सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स और उनके परिवारजनों ने भी लाभ लिया। इस दौरान आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट वीरेंद्र सिंह जादौन सहित जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 16 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जवानों एवं वॉलंटियर्स को बेहतर स्वास्थ्य एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही परिवार स्वास्थ्य आईडी बनाने की जानकारी भी दी गई, जिससे भविष्य में आवश्यक जांच एवं उपचार अनुयोग अस्पताल द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जा सके।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान अधिकांश जवानों का स्वास्थ्य सामान्य एवं संतोषजनक पाया गया।