BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2026, 10:16 am
NEWS : मुख्यमंत्री ने की वीसी में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर दिया जोर, बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से राज्य के मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, संभागीय आयुक्तों एवं जिला कलेक्टरों सहित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पेट्रोल, डीजल एवं गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। पंच गौरव योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए।

जिला स्तर पर डीओआईटी कक्ष में आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने संबंधित अधिकारियों को पंच गौरव योजना एवं गैस वितरण व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (भू-अभिलेख) रामचंद्र खटीक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE