BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2026, 11:02 am
BIG NEWS : भीषण गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, एमपी में 4 दिन आंधी-बारिश, आधे हिस्से में बरसेंगे बादल, यहां ओले गिरने की संभावना, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बारिश की संभावना है। एमपी में आज से चार दिन आंधी बारिश का दौर रहेगा। 30-31 मार्च को आधे हिस्से में पानी गिरने के आसार है। वहीं ग्वालियर चंबल में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।


मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी के पूर्व हिस्से में शनिवार को दो सिस्टम सक्रिय रहे, जो रविवार को आगे बढ़ेंगे। जिससे बारिश का सिलसिला शुरू होगा। अगले 24 घंटे में ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सिस्टम का असर 30 मार्च से ज्यादा रहेगा। ग्वालियर-भिंड और दतिया में ओले गिरने का अनुमान है। जबकि भोपाल, ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, रीवा और सागर संभाग के अधिकांश हिस्से में आंधी-बारिश होगी। 31 मार्च को भी ऐसा ही मौसम रहेगा है।


नर्मदापुरम-खंडवा सबसे गर्म
शनिवार को नर्मदापुरम और खंडवा सबसे गर्म रहा। हालांकि प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नर्मदापुरम में 1.5 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 38.5 डिग्री और खंडवा में 38.5 डिग्री रहा। रतलाम में 38.2 डिग्री, खरगोन में 38 डिग्री, बैतूल में 37.7 डिग्री, खजुराहो-नरसिंहपुर में 37.6 डिग्री, मंडला में 37.5 डिग्री, सिवनी-धार में 37.2 डिग्री, सागर-श्योपुर में तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE