BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2026, 11:12 am
BIG NEWS : इश्क, धोखा और जाति का जहर, शादी का झांसा देकर कई बार बनाया शारीरिक संबंध, कार्ड छपने के बाद जाति के नाम पर तोड़ दिया रिश्ता, पढे़ खबर 

Share On:-

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और समाज की सोच, दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शादी का झांसा देकर एक आदिवासी युवती के साथ दैहिक शोषण किया गया और जब शादी की बारी आई तो जाति का हवाला देकर रिश्ता ठुकरा दिया गया। इस मामले में अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका भाई पहले ही 7 मार्च को पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। फिलहाल मुख्य आरोपी सलाखों के पीछे है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। लेकिन यह घटना एक बार फिर समाज में मौजूद जातिगत भेदभाव और महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।


14 फरवरी को तय हुई थी शादी
यह पूरा मामला बुढ़ार थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, करीब एक साल पहले उसकी पहचान कान्हा चेलानी से हुई थी। आरोपी ने प्रेम संबंध बनाकर उसे शादी का भरोसा दिया और इसी झांसे में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि 16 अगस्त, 20 अक्टूबर और 4 दिसंबर 2025 को आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। मामले ने उस वक्त तूल पकड़ा जब शादी की तारीख 14 फरवरी 2026 तय हुई और कार्ड भी छप गए, लेकिन ऐन वक्त पर आरोपी और उसके परिवार ने युवती की जाति का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया।


पीड़िता को किया अपमानित
आरोप है कि आरोपी के भाइयों ने पीड़िता को अपमानित करते हुए साफ कहा कि वे दलित होने के कारण यह शादी नहीं होने देंगे। इस पूरे घटनाक्रम से आहत पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बुढ़ार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बीएनएस की धारा 69, 3(5) और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी कान्हा चेलानी की गिरफ्तारी के बाद अब मामले की गहन जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर भी सख्त कार्रवाई की तैयारी है।


वहीं इस पूरे मामले में बुढार थाना प्रभारी विनय सिंह का कहना है कि शादी का झांसा देकर संबंध बनाए गए, अब शादी नहीं की जा रही है। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत उनके दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, अब मुख्य आरोपी कान्हा को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE