BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2026, 11:27 am
KHABAR : महाकाल भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री रूपाली गांगुली, दर्शन के बाद बोलीं- हर सफलता बाबा महाकाल की कृपा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में रविवार सुबह टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए।

मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने अभिनेत्री का स्वागत और सम्मान किया। लाल साड़ी में पहुंचीं रूपाली गांगुली पूरी तरह भक्ति में लीन दिखाई दीं और उन्होंने बाबा महाकाल के समक्ष हाथ जोड़कर नमन किया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा, “मैं आज जो भी हूं, बाबा महाकाल की कृपा से हूं। जब भी मन विचलित होता है, मैं यहां आ जाती हूं। भस्म आरती का अनुभव अद्भुत होता है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।” उन्होंने श्रद्धालुओं से भी महाकाल के दरबार में आने का आग्रह किया। रूपाली गांगुली इससे पहले भी वे कई बार उज्जैन आ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि साल 2020 में पहली बार महाकाल दर्शन के दौरान ही उन्हें उनके चर्चित टीवी शो ‘अनुपमा’ के लिए कॉल आया था, जिसे वह बाबा का आशीर्वाद मानती हैं। उन्होंने बताया कि वह हर दो महीने में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने की कोशिश करती हैं। इससे पहले जनवरी 2024 और 2025 में भी वह उज्जैन पहुंच चुकी हैं। कोलकाता में जन्मीं रूपाली गांगुली ने बचपन से ही अभिनय शुरू कर दिया था। उनके पिता अनिल गांगुली हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक रहे हैं। रूपाली को असली पहचान टीवी शो ‘अनुपमा’ से मिली, वहीं ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में निभाया गया उनका ‘मोनिशा’ का किरदार भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE