BREAKING NEWS
BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<     KHABAR : 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2026, 1:03 pm
KHABAR : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाहरगढ़ में देखने को मिली प्रेरणादायक एवं भावुक पहल, शिफा और शकीना अन्य बालिकाओं के लिए बनीं प्रेरणा, एचपीवी टीकाकरण को मिला बढ़ावा, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नाहरगढ़ में एक प्रेरणादायक एवं भावुक पहल देखने को मिली, जहां नन्हीं बालिकाओं शिफा और शकीना ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगवाकर समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी इस पहल ने अन्य किशोरियों एवं अभिभावकों को भी जागरूक होने का संदेश दिया है।
इस अवसर पर आयोजित जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जानकारी दी गई तथा टीकाकरण के महत्व को समझाया गया। शिफा और शकीना ने टीकाकरण के बाद भावुक अपील करते हुए कहा कि उन्होंने यह टीका अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अपने दोस्तों के बेहतर भविष्य के लिए लगवाया है, और वे चाहती हैं कि प्रत्येक 14 वर्ष की बालिका इस टीके का लाभ उठाए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चौहान ने भी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बेटियों का स्वास्थ्य सर्वाेपरि है। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष की आयु में एचपीवी वैक्सीन लगवाकर सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव संभव है, जिससे बेटियों का भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सकता है।
यह पहल न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश भी दे रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE