नीमच/भोपाल। मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार और मंथन के बाद रविवार को नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) के नामों की घोषणा की गई। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश की 123 नगर परिषदों में एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्तियां मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 19(1)(ग) के तहत की गई हैं। नवनियुक्त एल्डरमैन का कार्यकाल वर्तमान परिषद के कार्यकाल तक या आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। प्रत्येक नगर परिषद में अधिकतम 4 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं।

नीमच जिले में नियुक्तियां-
नीमच नगर पालिका में शंकर बंसल, हरभजन सिंह सलुजा, लता हेमंत हरित, अरुणा तलरेजा और मनीष सिंह बैस को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।

इसी तरह जावद में राजेश सोनी, अनिल वीरवाल, आशीष गोयल और शौकिन गंगाराम; अठाना में लोकेंद्र सिंह, जंगल किशोर, नीलम बैरागी और राजाराम; नयागांव में अभय जैन, विजय गायरी, शक्ति सिंह और रामलाल मीणा; डिकेन में मुकेश बैरागी, तुलसीराम धाकड़, जयंत राठौड़ और जगदीश मुदाड़ा; रतनगढ़ में सत्यनारायण, जीवनलाल चारण, आशीष छिपा और रोशन बंजारा; सिंगोली में देवी लाल, कौशल किशोर, महेश दशोरा और किशन राम; तथा सरवानिया महाराज में कैलाश मालू, निर्मला बैरागी, शिवराज सिंह और रमेश पाल को नियुक्त किया गया है।

मनासा, रामपुरा, कुकड़ेश्वर और जीरन नगर परिषदों में नियुक्तियां शेष हैं। इस प्रकार जिले में कुल 34 वरिष्ठ पार्षद (एल्डरमैन) मनोनीत किए गए हैं।
