इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को इंदौर दौरे पर हैं। इंदौर पहुंचते ही उन्होंने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का शुभारंभ किया। इसके बाद वे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विमानन क्षेत्र का कायाकल्प कर दिया है। भारत में हवाई सेवाओं का विस्तार अकल्पनीय, अब हर तबके के लिए हवाई यात्रा संभव हुई।
सीएम ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। यहां वे विभिन्न योजनाओं के तहत लाभांवित हितग्राहियों को हितलाभ वितरित कर करेंगे।
वहीं मुख्यमंत्री शहर को पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण सहित कई विकास कार्यों की महत्वपूर्ण सौगात देंगे। वे पेयजल परियोजना के चौथे चरण का भूमि पूजन भी करेंगें, जिससे शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
मुख्यमंत्री की पहल पर संचालित ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत अब तक 1 लाख 44 हजार से अधिक हितग्राहियों को लाभ मिल चुका है। दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
सीएम ने महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित महावीर अलंकरण समारोह में भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि महावीर जयंती केवल एक दिन नही बल्कि हर दिन मानना चाहिए। जैन सिद्धांत दुनिया मे अत्यंत अलौकिक सिद्धांत है।
पौधों में प्राण है, यह सिद्ध करना जीवन का बड़ा दर्शन है। क्योंकि पौधे से भी हमें जीवनदायिनी वायु मिलती है। ज्ञानेन्द्रियाँ और कर्मेन्द्रियां जीवन के अनमोल तत्वों से वास्तविक परिचय का आधार है। इस मौलिक सिद्धांत का अनुसरण हर इंसान को करना सिखाता है।
इधर, इंदौर के निपानिया स्थित एक टाउनशिप में रहने वाली इंजीनियर महिला शंपा पाठक को पिता-पुत्र ने कार से कुचल दिया था। इस हादसे में शंपा की मौत हो गई। इस मामले में उनके परिजन हाथ में तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री से मिलने संगीत कला अकादमी पहुंचे, लेकिन टीआई तारेश सोनी ने उन्हें वहां से हटा दिया।