BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2026, 3:49 pm
KHABAR : जमना सेन का स्वागत, लड्डुओं से तौला, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष बनने पर आतिशबाजी, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूत होने का जताया भरोसा, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जमना सेन का रायसेन में जोरदार स्वागत किया गया। रविवार को कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया।


नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और फूल-मालाओं से उनका सम्मान किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम उनकी नियुक्ति के बाद आयोजित किया गया था।


मुख्य कार्यक्रम जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ, जहां समर्थकों ने जमना सेन को लड्डुओं से तौला। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर आतिशबाजी भी की गई, जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया।


कार्यकर्ता बोले- संगठन को मजबूती मिलेगी
बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जमना सेन की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। जमना सेन ने भी अपनी इस नई जिम्मेदारी के लिए वरिष्ठ नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया।


रायसेन निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमना सेन को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से हुई।


इसमें भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भोपाल संभाग प्रभारी डॉ. तेज बहादुर सिंह, रायसेन जिला प्रभारी राजो मालवीय और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की अनुशंसा भी शामिल थी।


उनकी नियुक्ति पर प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार मानते हुए नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जमना सेन को बधाई दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE