नीमच। उद्योग संघ झांझरवाड़ा का होली मिलन समारोह स्थानीय अग्रोहा भवन पर संपन्न हुआ। जिसमें संघ के अध्यक्ष सुनील सिंहल ने अब तक के प्रयासों की जानकारी दी। जिसमें मासिक रूप से आने वाले पानी के बिल में रियायत व पेयजल शुद्धता की जांच संबंधी निराकरण की जानकारी दी गई। उद्योग संघ के इस समारोह में सचिव सीए डी मित्तल द्वारा संघ की रजिस्ट्रेशन व पेन कार्ड संबंधी जानकारी दी गई उपाध्यक्ष सुमित जी जागेटिया मालवा पेट्रोल केमिकल द्वारा सदस्यता शुल्क एवं संचालन संधारण संबंधी मार्गदर्शन दिया।
वहीं स्वराज डेनिम टेक्स्टाइल के डायरेक्टर साबिर भाई द्वारा हाल ही में औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग को मद्देनजर दो फायर ब्रिगेड उद्योग संघ झांझरवाड़ा को देने की घोषणा पिछले दिनों लगी आग में धानुका बायोटेक द्वारा दिए गए सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया गया।
,
समारोह में झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र के सभी उद्यमी सपरिवार शामिल हुए। अभी तक का आय व्यय का ब्योरा कोषाध्यक्ष सुयश ऐरन ने दिया, संचालन सुशील गट्टानी ने किया।