नीमच। जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटील ने बताया कि रविवार को सिजन्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, भीलवाड़ा द्वारा जिला चिकित्सालय नीमच को अस्थि रोग उपचार संबंधी उपकरण प्रदान किए गए।
इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक महेंद्र गर्ग, सीएफओ प्रदीप सांखला सहित मनीष गर्ग, प्रभुदयाल अग्रवाल एवं शैलेश गर्ग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेंद्र पाटील तथा अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत आचार्य को उपकरण एवं सामग्री सौंपी गई।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के कर्मचारियों ने भी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन द्वारा कंपनी प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर आभार व्यक्त किया गया।