मंदसौर। नगर परिषद मल्हारगढ़ द्वारा संचालित ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 06 स्थित तहसील परिसर के बगीचे में आज विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सफाई मित्रों ने बगीचे की व्यापक साफ-सफाई की। पेड़ों से गिरे पत्तों एवं अन्य कचरे को एकत्रित कर लगभग दो ट्रॉली भरकर हटाया गया। इसके साथ ही पूरे परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया, जिससे आमजन को स्वच्छ और सुखद वातावरण उपलब्ध हो सके।
नगर परिषद के सीएमओ ने बताया कि ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत इस प्रकार के सफाई कार्य निरंतर जारी रहेंगे, ताकि नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।