BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2026, 10:34 am
KHABAR : जावद में ज़हर मुक्त खेती पहल, प्रशिक्षण में देसी गौ आधारित खेती पर जोर, गोरक्षा दल ने किया सम्मान, पढे़ दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। शहर में विधायक ओमप्रकाश सकलेचा द्वारा आयोजित ज़हर मुक्त जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में ‘कृषि ऋषि’ पद्मश्री डॉ. सुभाष पालेकर ने देसी गौ आधारित खेती को अपनाने पर जोर देते हुए इसे किसानों के लिए लाभकारी और टिकाऊ बताया। डॉ. पालेकर ने अपने संबोधन में कहा कि एक देसी गौ माता के गोबर और गोमूत्र के उपयोग से 10 से 15 एकड़ भूमि पर शून्य लागत में भरपूर एवं विषमुक्त उत्पादन लिया जा सकता है। 


उन्होंने किसानों से रासायनिक खेती को त्यागकर प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया, जिससे मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रहेंगे। कार्यक्रम में उनके विचारों से प्रभावित होकर गोरक्षा दल टीम ने डॉ. पालेकर एवं विधायक सकलेचा को गौ माता की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के पंपलेट वितरित कर जनजागरूकता का संदेश भी दिया गया। गोरक्षा दल द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। 


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन, गोरक्षा दल जिला अध्यक्ष अंकित जोशी, जिला महासचिव रूपलाल पाटीदार, जिला संगठन मंत्री अजय प्रताप सिंह राणावत, अर्जुन सिंह राणावत, मोहित माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में देसी गौ आधारित खेती और जैविक कृषि को बढ़ावा देने का सशक्त संदेश दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE