नीमच। माहेश्वरी युवा संगठन के संरक्षक मनोज माहेश्वरी, अध्यक्ष कपिल सोनी माहेश्वरी, सचिव नितेश मंडोवरा कालू ने जानकारी देते हुए बताया कि माहेश्वरी युवा संगठन के सत्र 2026-28 के लिए चुनाव 29 मार्च रविवार को माहेश्वरी भवन, मे युवा संगठन के सदस्यों एवं चुनाव अधिकारी नवीन गट्टानी, समाज अध्यक्ष सत्यनारायण जागेटीया, सचिव सुरेश सोडानी की उपस्थिति में संपन्न हुए। सर्वसहमति से पीयूष काबरा को आगामी सत्र 2026-28 के लिए अध्यक्ष, शुभम माहेश्वरी को सचिव एवं हर्षित खटोड को कोषाध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन कार्यक्रम में मनीष नवाल, मितेश गट्टानी, अजय झंवर, महेश समदानी, दीपक नवलखा, हर्षित अजमेरा, प्रद्युम्न बाल्दी आदि अन्य सदस्य मौजूद थे। उपरोक्त जानकारी संरक्षक मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।