BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2026, 10:55 am
KHABAR : गुर्जर गोड ब्राह्मण समाज का निशुल्क अखिल भारतीय युवा-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न, पढे़ रतन पंडित की खबर 

Share On:-

नीमच। गुर्जर गोड ब्राह्मण समाज का पांचवां निशुल्क अखिल भारतीय युवा-युवती परिचय सम्मेलन 29 मार्च को देवास के श्याम गार्डन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा महर्षि गौतम के पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश जोशी रहे, जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष माया त्रिवेदी ने की। विशिष्ट अतिथियों में प्रांतीय अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रानी व्यास, राष्ट्रीय महिला महामंत्री भारती तिवारी, प्रांतीय महामंत्री सुबोध शर्मा, प्रांतीय महिला अध्यक्ष प्रीति पुरोहित, प्रांतीय महिला महामंत्री शीला शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


सम्मेलन में देशभर से करीब 2000 समाज बंधुओं ने भाग लिया। युवा-युवतियों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया, जिससे वैवाहिक संबंधों के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध हुआ।


कार्यक्रम में समाज के 21 समाजसेवियों का उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अशोक व्यास, डॉ. आर.के. शर्मा, केदार त्रिपाठी, विनोद शर्मा, चंद्रशेखर त्रिवेदी, शांतिलाल शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रवीण शर्मा (इंदौर), ओ.पी. दुबे (हरदा), रेखा शर्मा (उज्जैन), निर्मला तिवारी एवं डॉ. अरुणिमा सहित अन्य का सम्मान किया गया।


आयोजन के दौरान अतिथियों के स्वागत की व्यवस्था जिला सभा के संरक्षक कमलेश शर्मा, जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित पूरी टीम द्वारा की गई। महिलाओं के स्वागत की जिम्मेदारी चंचल व्यास, कविता शर्मा, संध्या आचार्य, अंकिता व्यास, प्रज्ञा व्यास एवं उषा मोदी ने संभाली।


सम्मेलन में आगंतुकों के लिए चाय-नाश्ता, पोहा-जलेबी, आइसक्रीम, पेयजल एवं भोजन की निरूशुल्क उत्कृष्ट व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।


कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, स्वतंत्र जोशी एवं प्रयास गौतम सहित अन्य अतिथियों ने आयोजन की सफलता पर बधाई दी तथा आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।


अंत में उप संयोजक अशोक उपाध्याय ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE