नीमच। जिला मुख्यालय के नजदीक रेवली देवली गांव में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रतन मालवत का फूल माला पहनकर तथा साफा बंधवाकर तथा स्वागत किया गया। इस अवसर पर मालावत ने कहा कि मुझे जो मान सम्मान दिया गया है उसका हमेशा ही नहीं रहूंगा तथा सभी के सुख-दुख में हमेशा अपनी ओर से सहयोग करता रहूंगा। जैसा कि विदित है कि मलावत जनपद सदस्य रहते हुए लगातार ही लोगों की सेवा में तत्पर है तथा हमेशा ही जनता के छोटे-छोटे कार्यों के लिए तैयार रहते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल नागदा, जन स्वास्थ्य रक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, भादवा माता मंडल मंत्री हीरालाल कुमावत,बूथ अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, भाजपा के युवा नेता लाला नागदा, सुरेश नागदा, बबलू नागदा, दीपक नागदा, ललित नागदा, दिलीप नागदा साहित कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।