मंदसौर। गांधी चौराहे पर कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें कांग्रेसियों का विरोध है कि लगातार गैस सिलेंडरों में बढ़ती कीमत और पेट्रोल, डीजल समय पर न मिलना बिजली दरों वृद्धि के कारण आम जनता काफी परेशान हो रही हैं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल नाहटा ने बताया कि शादी विवाह का सीजन है ऐसे में गैस सिलेंडरों की कमी और बढ़ते दाम आम नागरिकों की जेब पर भारी पड़ रहा है सोमिल नाहटा ने केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक्साइज ड्यूटी कम होने के बाद भी दोनों सरकारों ने पेट्रोल डीजल, गैस के दाम कम नहीं किए और आम जनता को लूटा जा रहा है।