BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2026, 7:14 pm
NEWS : रावतभाटा प्रवास पर रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को जिले के रावतभाटा प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रावतभाटा स्थित न्यू कम्युनिटी सेंटर, अनु प्रताप कॉलोनी (आवास परिसर गेट नंबर-4) में नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है तथा आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति दी जाएगी।


कार्यक्रम में विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास, विशेषकर सड़क निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।


इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. मंजू, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, रतनलाल गाडरी अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद मल्होत्रा, न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) के हेड सहित अधिकारी  शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE