BREAKING NEWS
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2026, 11:16 am
KHABAR : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर टिप्पणी को लेकर सियासी बवाल, आज कांग्रेस करेगी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा का विरोध, धरना प्रदर्शन के बाद फूकेंगे पुतला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विरुद्ध की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा नीमच में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस द्वारा पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस, सेवादल, महिला सेवादल, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित सभी मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 12.00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके पश्चात दोपहर 2.00 बजे 40 चौराहे पर असम मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। साथ ही एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की जाएगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह केवल एक नेता का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों दलित, वंचित एवं कमजोर वर्गों की भावनाओं पर आघात है।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर सहित समस्त महिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE