BREAKING NEWS
मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर सैनिक स्कूल.. <<     NEWS : जिला निष्पादक समिति की बैठक में शिक्षा,.. <<     ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस.. <<     NEWS : मेवाड़ के दादा गणपति महोत्सव की तैयारियां.. <<     NEWS : आत्म साधना की पूर्णाहुति, संथारा साधना.. <<     मुरैना में बड़ी कार्रवाई,तीन दिन से बंद थी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्षों तक मातृभूमि की सेवा के बाद नीमच.. <<     खरगोन में बारिश का रौद्र रूप, सिरवेल महादेव.. <<     KHABAR : AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पहुंचे.. <<     गुना पुलिस की बड़ी कामयाबी: युवक-युवती से लूट.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति.. <<     BIG NEWS : खेत में बिछा था मौत का करंट..., तभी वहां.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2026, 6:45 pm
BIG NEWS : गैस की कालाबाजारी का खुलासा, इंडियन ऑयल डिपो से 350 सिलेंडर से भरे ट्रक में से हर टंकी से डेढ़ से ढाई किलो गैस गायब, 20 किमी की दूरी 13 घंटे में की तय, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। एलपीजी गैस के लिए मारामारी और किल्लत के बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में घरेलू गैस की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा हुआ है। इंडियन ऑयल डिपो से 350 सिलेंडर के ट्रक में से हर सिलेंडर से गैस गायब हो रही थी। डिपो से सैनी एजेंसी के गोदाम के बीच 20 किलोमीटर की दूरी 13 घंटे में तय हुई।


सील को डैमेज किए बिना गैस उड़ाई
दरअसल खाद्य विभाग ने सैनी गैस एजेंसी की गाड़ी रुकवाई और एक एक सिलेंडर का वजन करवाया। वजन के बाद करीब 40 सिलेंडर से गैस गायब मिली। हर सिलेंडर से करीब 1.5 से 2.5 किलो गैस गायब की गई। सील को डैमेज किए बिना गैस उड़ाई गई।


डिपो से गोदाम के बीच गैस चोरी
खाद्य विभाग के मुताबिक डिपो से गोदाम के बीच गैस चोरी हुई है। ग्वालियर के श्री बालाजी ट्रांसपोर्टर की गाड़ी से गैस सिलेंडर ट्रांसपोर्ट हो रहा था। मामले में खाद्य विभाग ने ट्रांसपोर्टर को भी तलब किया है। अब देखना होगा कि मामले में क्या कार्रवाई होती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE