BREAKING NEWS
REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर सैनिक स्कूल.. <<     NEWS : जिला निष्पादक समिति की बैठक में शिक्षा,.. <<     ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस.. <<     NEWS : मेवाड़ के दादा गणपति महोत्सव की तैयारियां.. <<     NEWS : आत्म साधना की पूर्णाहुति, संथारा साधना.. <<     मुरैना में बड़ी कार्रवाई,तीन दिन से बंद थी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्षों तक मातृभूमि की सेवा के बाद नीमच.. <<     खरगोन में बारिश का रौद्र रूप, सिरवेल महादेव.. <<     KHABAR : AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पहुंचे.. <<     गुना पुलिस की बड़ी कामयाबी: युवक-युवती से लूट.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति.. <<     BIG NEWS : खेत में बिछा था मौत का करंट..., तभी वहां.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2026, 10:22 am
KHABAR : खड़गे पर टिप्पणी के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर एफआईआर की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। जिला महिला कांग्रेस द्वारा 9 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे शहर के फोर जीरो चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर ने बताया कि प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी के निर्देशानुसार यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा अमर्यादित और अभद्र टिप्पणी की गई है, जो उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। खड़गे जैसे वरिष्ठ नेता को “पागल” कहना न केवल उनका अपमान है, बल्कि यह दलित समाज का भी अपमान है।


महिला कांग्रेस ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी भारतीय जनता पार्टी की दलित विरोधी सोच को उजागर करती है। उन्होंने मांग की कि भाजपा हिमंता बिस्वा सरमा से इस्तीफा ले और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।


इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।


प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तरुण बाहेती, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, उपाध्यक्ष चेतना लालका, अनीता घनेटवाल, महामंत्री शमीदा मिर्जा, मीना कुरील, सेवादल जिलाध्यक्ष बेबी मेहरा, अरविंद चौपड़ा, ब्रजेश मित्तल, ब्रजेश सक्सेना, पृथ्वीसिंह वर्मा, मोनु लोक्स, ओम दिवान, बबली तंवर, गजेंद्र यादव, हिदायत तुल्ला खां, जावेद दुर्रानी, योगेश प्रजापति सहित जावद, मनासा और रतनगढ़ के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE