नीमच। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में गुर्जर समाज के लिए गर्व का क्षण सामने आया है, जहां समाज के कई होनहार युवाओं ने मध्यप्रदेश पुलिस में चयनित होकर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया है।
सामाजिक संगठन के आधार स्तंभ एवं समाज सेवा में सदैव समर्पित भाई रामसिंह गुर्जर (मंडी, मेलकी) की बिटिया तथा समाज के वरिष्ठ मनोहर विदुड़ी (मेलकी) की पुत्रवधू बरखा गुर्जर का फाइनल पुलिस में चयन होने पर नीमच जिला गुर्जर समाज संगठन की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
इसी क्रम में रविना गुर्जर, पिता मुकेश गुर्जर (देथल) का भी मध्यप्रदेश पुलिस में चयन हुआ है। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाजजनों ने उन्हें बधाई दी।
वहीं प्रमोद गुर्जर, पिता सुंदरलाल गुर्जर (पटवारी), निवासी दलावदा का भी एमपी पुलिस में चयन होने पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी गई।
इसके साथ ही जगदीश गुर्जर, पिता अर्जुन गुर्जर, निवासी सावन का भी मध्यप्रदेश पुलिस में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर उन्हें भी समाज की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इन सभी युवाओं की सफलता से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। समाजजनों ने इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।