खरगोन। जिले के कसरावद क्षेत्र के ग्राम बोरावा स्थित प्रियदर्शनी पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक महोत्सव हर्षाेल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सचिन यादव सहित इंदौर से आए कई पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को विशेष महत्व प्राप्त हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट उद्यमी आशीष मोदी शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रयास करने और आधुनिक शिक्षा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कसरावद विधायक सचिन यादव ने अपने उद्बोधन में बताया कि बड़े भाई अरुण यादव का सपना है कि बोरावा मैं निजी विश्वविद्यालय स्थापित किया जाए जिसे क्षेत्र के आदिवासी एवं किसान परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रही है। जिससे ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।