BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2026, 1:00 pm
KHABAR : डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलश पूजन अर्चन कर किया श्रमदान, पढे़ राजर्षि मिश्रा की खबर 

Share On:-

उमरिया। प्रदेश में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान का संचालन किया जा रहा है । जिले में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम चिल्हारी में जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के तहत नया तालाब चिल्हारी में गुरुवार को शाम पांच बजे कलश पूजन किया गया जिसमें डिप्टी कलेक्टर एवं जनपद पंचायत सीईओ प्रत्यशु श्रीवास्तव एवं जनपद पंचायत सदस्य विजय द्विवेदी सरपंच अरुणा कोल सहित अन्य उपस्थित जनसमुदाय ने श्रमदान, साफ- सफाई स्थानीय नागरिकों के सहयोग से तालाब के तट पर जमा गन्दगी , कचरा जवारे विसर्जन मे घड़े आदि जो भी जमा थे श्रमदान के माध्यम सहयोग से सही स्थान पर निपटान किया गया।


सभी प्रतिभागियों द्वारा आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई तथा एकत्रित कचरे का उचित निपटारण करते हुए जनपद पंचायत सीईओ श्री प्रत्यशु श्रीवास्तव ने जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया उपस्थित जनों को जल संरक्षण संवर्धन पर शपथ दिलवाई गई।


इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मूलचंद बर्मन,चिल्हारी उपसरपंच कमलेश पटेल, उपयंत्री अनिल तिवारी, भूपेंद्रगौतम, ग्राम पंचायत चिल्हारी सचिव सुभदेश श्रीवास्तव, बम्हनगवा सरपंच अर्जुन बर्मन, बेल्दी सरपंच उमेश कोल, सचिव सुरेश जयसवाल, रोजगार सहायक राजमणि त्रिपाठी, अनिल गौतम बिहारी लाल जयसवाल, संतोष चतुर्वेदी, कमलनयन पांडे, पंचगण शिवकुमार जयसवाल विष्णु कोल विकास श्रीवास्तव, शिक्षक जितेंद्र सिंह, डॉ जगन्नाथ सोनी, सौखीलाल चौधरी, जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था जया सेवा समिति अध्यक्ष देवप्रकाश गौतम, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चिल्हारी अध्यक्ष राजर्षि मिश्रा सचिव भाईयादयाल साहू, प्रशांत सोनी महेंद्र सिंह परामर्शदाता अन्नपूर्णा सोनी, दिनेश कोल अरविंद नामदेव अरविंद द्विवेदी आकाश द्विवेदी अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे, सभी ने मिलकर श्रमदान करते हुए यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयास से ही जल संरक्षण को सफल बनाया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE