बड़वानी में आज कांग्रेस ने भाजपा सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
जिला मुख्यालय स्थित पुराने कलेक्ट्रेट परिसर के सामने आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान और पदाधिकारी शामिल हुए कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी और विधायक राजन मंडलोई ने किया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और किसानों से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठाया वक्ताओं ने आरोप लगाया कि गेहूं खरीदी में देरी से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
साथ ही उपार्जन केंद्रों पर अव्यवस्था, तौल में गड़बड़ी और भुगतान में देरी जैसे गंभीर मुद्दे भी सामने रखे गए।
विधायक राजन मंडलोई ने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी वहीं जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी ने कहा कि किसानों की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करने की मांग की कांग्रेस ने साफ किया है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।