BREAKING NEWS
REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर सैनिक स्कूल.. <<     NEWS : जिला निष्पादक समिति की बैठक में शिक्षा,.. <<     ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस.. <<     NEWS : मेवाड़ के दादा गणपति महोत्सव की तैयारियां.. <<     NEWS : आत्म साधना की पूर्णाहुति, संथारा साधना.. <<     मुरैना में बड़ी कार्रवाई,तीन दिन से बंद थी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्षों तक मातृभूमि की सेवा के बाद नीमच.. <<     खरगोन में बारिश का रौद्र रूप, सिरवेल महादेव.. <<     KHABAR : AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पहुंचे.. <<     गुना पुलिस की बड़ी कामयाबी: युवक-युवती से लूट.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति.. <<     BIG NEWS : खेत में बिछा था मौत का करंट..., तभी वहां.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2026, 1:26 pm
KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह आज, नई कार्यकारिणी लेगी शपथ, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। सेवा और संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी भारत विकास परिषद (मध्य भारत पश्चिम प्रांत) शाखा नीमच का सत्र 2026-27 के लिए दायित्व ग्रहण समारोह आज शनिवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 7ः30 बजे सीएस वी अग्रोहा भवन, नीमच में संपन्न होगा।


नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, सचिव सतीश गोयल और कोषाध्यक्ष संदीप दरक सहित सभी पदाधिकारी नए सत्र के लिए शपथ लेंगे और औपचारिक रूप से दायित्व ग्रहण करेंगे।


कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुभाष पटेल उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास आयुर्विज्ञान संस्थान के अध्यक्ष श्याम जी शर्मा करेंगे।


विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, भारत विकास परिषद मध्य भारत पश्चिम प्रांत अध्यक्ष घनश्याम जी पोरवाल तथा रीजनल सचिव संपर्क प्रदीप चोपड़ा (जावद) भी मौजूद रहेंगे।


मीडिया जानकारी
इस कार्यक्रम की जानकारी परिषद के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी तथा निवर्तमान अध्यक्ष रवि पोरवाल और सचिव पिंटू शर्मा द्वारा दी गई।


कार्यक्रम में नव पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के साथ आगामी सत्र की कार्ययोजना पर भी चर्चा की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE